गैस- एसिडिटी में किस ओर करवट करके सोना होता है सही? जान लें सही जवाब, दूर हो जाएगी आपकी परेशानी

आजकल खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान की वजह से लोगों को फिटनेस से जुड़ी कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. इन्हीं में से एक गैस-एसिडिटी से जुड़ी समस्या भी है. कई लोग इसे बीमारी मानते हैं, वहीं हेल्थ एक्सपर्टों का कहना है कि यह बीमारी नहीं बल्कि लाइफस्टाइल की गड़बड़ी से जुड़ी दिक्कत है, जिसे दिनचर्या में सुधार करके ठीक किया जा सकता है. एक्सपर्टों का कहना है कि इस समस्या को लाइफस्टाइल में बदलाव और सोने के एक खास तरीके को अपनाकर ठीक किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि वह तरीका क्या है.

हेल्थ एक्सपर्टों के मुताबिक गैस-एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए स्लीपिंग पोजिशन को ठीक करना सही होता है. इसके लिए लोगों को बायीं ओर करवट करके सोना चाहिए. ऐसा करने से दिमाग और पेट दोनों का स्वास्थ्य सही रहता है. बायीं करवट सोने के बहुत सारे फायदे हैं, जिन्हें आज आपको जानना चाहिए.

बायीं ओर करवट करके सोने से दिल पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है. इससे रात में सोते समय भी दिल आराम से अपना काम करता रहता है. जिन लोगों को रात में सोते समय खर्राटे लेने की आदत हो, उनके लिए भी सोते समय बायीं ओर करवट करके लेट ठीक माना जाता है.

जिन लगों को गैस-एसिडिटी की दिक्कत रहती हो या सीने में जलन महसूस होती हो, उन्हें बायीं ओर करवट करके सोने की आदत डालनी चाहिए. ऐसा करने से हमारे पेट का पाचन तंत्र बिना किसी दबाव के अपना काम करता रहता है. साथ ही यह तरीका आपकी थकान को भी दूर कर सकता है.

रात को बायीं ओर करवट करके सोने से हमारा लीवर बेहतर तरीके से अपना काम कर पाता है. इस तरीके को अपनाने से हमें कब्ज, हीट बर्न या ब्लोटिंग से राहत मिलती है. जिससे हम पेट की गड़गड़ी का शिकार हुए बिना आसानी से अपना काम कर सकते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार मुताबिक बायीं ओर करवट करके सोने से हमारी रीढ़ की हड्डी को बहुत फायदा पहुंचता है और वह मजबूत हो जाती है. इससे हमारे शरीर के ब्लड फ्लो में भी सुधार रहता है. बायीं ओर करवट करके सोने से हमारे दिमाग का स्वास्थ्य भी दुरुस्त हो पाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×