चर्चाओं के बीच : स्पाई सीरीज ‘सिटाडेल’ 

रूसो ब्रदर्स के एजीबीओ और शो रनर डेविड वेइल की नवीनतम प्रस्तुति ‘सिटाडेल’ के पहले दो एपिसोड अब विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं। प्राइम वीडियो की ग्लोबल स्पाई सीरीज ‘सिटाडेल’ पूरी दुनिया में सबसे चर्चित सीरीज बन गई है। इस ग्लोबल स्पाई ड्रामा को एक इंटरकनेक्टेड यूनिवर्स के अपने अनूठे कॉन्सेप्ट, शानदार कलाकारों की टुकड़ी, मन को लुभाने वाले एक्शन सीन्स और जबरदस्त थ्रिल के लिए खूब सराहा जा रहा है। ‘सिटाडेल’ में रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके तीसरे एपिसोड का प्रीमियर इस शुक्रवार, 5 मई को हुआ है। वहीं सीरीज का वीकली एपीसोड 26 मई तक अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम समेत कई और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में 240 देशों और क्षेत्रों में रिलीज होगा। विदित हो कि हाल में एक्टर स्टेनली टुकी,  जिन्होंने कई ग्लोबल फ्रेंचाइजी में काम किया है, जिनमें ‘द ट्रांसफॉर्मर्स’, ‘द हंगर गेम्स’, ‘मार्वल के कैप्टन अमेरिका’ जैसे कई और प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, ने एक अत्यधिक स्मार्ट, टेक-जीनियस, होशियार लेकिन मजाकिया, एलीट सिटाडेल स्पाई- बर्नार्ड ऑरलिक की अपनी भूमिका पर बात की है।
बकौल एक्टर स्टेनली टुकी स्पाई सीरीज ‘सिटाडेल’ मेरी नज़र में वृहद दायरा युक्त और तकनीकी जटिलताओं से मुक्त साथ ही साथ रहस्य रोमांच से भरपूर, आज के दौर की शायद सबसे बड़े पैमाने की प्रोजेक्ट है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×