‘जवान’ के लिए कोरियोग्राफर बने शाहरुख खान…!

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुपरस्टार बॉलीवुड के रेट्रो गीत ‘बेकरार करके…’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अपने स्टार को गंजे लुक में देखना और फिर अचानक से डांस करते देखना फैन्स के लिए एक सरप्राइज है। वीडियो में शाहरुख अपने बोल्ड लुक में पूरे जोश के साथ डांस स्टेप्स करते नजर आते हैं जो उनके किरदार और भी दिलचस्प बनाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ‘बेकरार करके…’ ट्रैक पर वायरल हो रहे अपने इस डांस वीडियो को खुद शाहरुख खान ने कोरियोग्राफ किया है। अब शाहरुख खान द्वारा एक्शन और इमोशन्स के एक परफेक्ट मेल के साथ तैयार किए गए इम्प्रोवाइज्ड डांस मूव्स दर्शकों के बीच छा गए हैं। फ़िलवक्त किंग खान के ये डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट पर मीम्स बन रहे हैं। किंग खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×