पीरियड्स में जरूर फॉलो करें ये 4 सेल्फ केयर टिप्स

पीरियड्स एक ऐसा दौर होता है, जब एक महिला को दर्द सहित हैवी ब्लड फ़्लो जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिला को इंफेक्शन होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए यह बेहद जरूरी होता है कि आप महीने के उन खास दिनों में सेल्फ केयर पर अतिरिक्त ध्यान दें। पीरियड्स के समय में खुद की अधिक केयर करने से ना केवल आपको दर्द में आराम मिलता है, बल्कि इससे इंफेक्शन आदि की संभावना भी कम होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेल्फ केयर टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको पीरियड्स के दौरान फॉलो करना चाहिए-

पीरियड्स के दौरान ऐंठन या मांसपेशियों में दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खुद को आराम पहुंचाने के लिए आप हीटिंग पैड व हॉट बॉथ अवश्य लें। यह ना केवल दर्द से राहत पहुंचाता है, बल्कि इससे आप खुद को अधिक रिलैक्स महसूस करती हैं। आप चाहें तो अपने नहाने के पानी में एप्सम सॉल्ट भी मिला सकती हैं।

पीरियड्स के दौरान हैवी एक्सरसाइज ना करने की सलाह दी जाती है। लेकिन थोड़ा सा व्यायाम आपको तनाव, सूजन और ऐंठन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। साथ ही साथ, इससे आपको अपनी बॉडी अधिक एक्टिव महसूस होती है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि आप बहुत देर तक और इंटेंस वर्कआउट ना करें।

पीरियड्स के दौरान खुद को रिलैक्स महसूस करवाने के लिए आराम करना भी उतना ही जरूरी है। जब आप एक अच्छी नींद लेती हैं तो यह आपको अधिक ऊर्जावान महसूस करवाता है। इसके लिए आप अपने कमरे को एक आरामदायक तापमान पर बनाए रखें और सोने से कुछ घंटे पहले स्क्रीन बंद कर दें। जिससे आपको पर्याप्त आराम करने का मौका मिल सके।

भले ही पीरियड्स के दौरान आपको तरह-तरह के फूड्स खाने की इच्छा होती है, लेकिन फिर भी आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। पीरियड्स के दौरान पोषक तत्व युक्त आहार आपको मासिक धर्म की परेशानी से राहत दिलाने में भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए कुछ डार्क चॉकलेट का भी सेवन कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार चुनाव से पहले NDA को तगड़ा झटका, चिराग की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द | घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेस और गांधी खानदान की असलियत जनता जानती है : केशव प्रसाद मौर्य | बिहार चुनाव: गिरिराज बोले- महागठबंधन नहीं 'ठगबंधन', तेजस्वी पर जनता को भरोसा नहीं | योगी सरकार पर अखिलेश का हमला: बिजली, ट्रैफिक, स्मार्ट सिटी... कहीं नहीं विकास!
Advertisement ×