पैरों में दिखें ऐसे लक्षण तो समझ जाएं शरीर में भर गया है Cholesterol, अनदेखा करने पर आ सकता है Heart Attack

शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके कोई लक्षण नहीं होते हैं। पहले तो यह शरीर को प्रभावित नहीं करता है। लेकिन जब इसके लक्षणों के बारे में पता चलता है, तब तक यह शरीर को नुकसान पहुंचा चुका होता है। इसीलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल की समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। कोलेस्ट्राल मोम की तरह एक चिपचिपा पदार्थ होता है। यह चिपचिपा पदार्थ आपका लिवर भी बनाया है। इसके अलावा यह अनहेल्दी फैट से बनी चीजें जैसे- घी, मक्खन, तेल और मांस आदि से भी बनता है।

बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल खून की नसों में बनता है। वहीं इसका लेवल बढ़ने से नसों में ब्लॉकेज आ सकता है। जिससे खून का फ्लो धीमा या रुक जाता है। इस कारण आपको स्ट्रोक, हार्ट अटैक और दिल के रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है। लेकिन इसके कोई खास लक्षण नहीं होते हैं। हालांकि हाई कोलेस्ट्रॉल से आपके शरीर में जानलेवा पदार्थ जमा होने लगता है। वहीं इसके लक्षण आपको पैरों में भी नजर आ सकते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर आपको पैरों में गंभीर दर्द की समस्या है और भारीपन महसूस होता है। तो आपको फौरन कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच करा लेनी चाहिए। यह लक्षण आपको जांघों या पिंडलियों में भी देखने को मिल सकते हैं। चलने के कारण दर्द का बढ़ जाना। फिर भले ही आप धीमे क्यों न चलते हों।

शरीर के निचले अंग जैसे एड़ी, पैर की उंगलियों में ऐंठन आदि की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे लोग हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार हो सकते हैं। बता दें कि ऐसा धमनियों के डैमेज होने के कारण भी हो सकता है। अधिकतर रात के समय ऐंठन ज्यादा होती है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप पैरों को बिस्तर से किसी ऊंचे स्थान पर रखकर सो सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।

सर्दी के मौसम में हम सभी के पैर ठंडे हो जाते हैं। लेकिन अगर आपके पैर बिना किसी कारण के ठंडे हो रहे हैं। इसके लिए आपके शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल जिम्मेदार हो सकता है। इसे नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

शरीर के कुछ हिस्सों तक धमनियों में रुकावट के कारण रक्त का प्रवाह सीमित हो जाता है। इसका असर शरीर के निचले अंगों में देखने को मिलता है। खून की कमी के कारण त्वचा का रंग बदल जाता है। जिसका कारण हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। इसलिए अगर आपकी त्वचा के रंग में बदलाव होता है, तो इसे अनदेखा न करें।

अगर आपकी चोट को भरने में देर लगती हैं तो खराब ब्लड सर्कुलेशन का सीधा संकेत है। इसके पीछे की वजह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल हो सकता है। हालांकि कई बार यह डायबिटीज के कारण भी हो सकता है। इसके पीछे की वजह आपको जांच कराने के बाद ही पता चल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×