फिल्म ‘शक – द डाउट’ के लिए आयटम नंबर ‘माशाअल्लाह’ की रिकॉर्डिंग सम्पन्न

अवंतिका एपी आर्ट्स के बैनर तले निर्देशक राजीव चौधरी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘शक – द डाउट’ के लिए संगीतकार हृजु रॉय ने पिछले दिनों ‘द साउंड आइडियाज’ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सिंगर जून बनर्जी की आवाज़ में एक आयटम नंबर ‘माशाअल्लाह’ रिकॉर्ड किया। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री व आरपीआई पार्टी चीफ रामदास आठवले भी उपस्थित थे।
लव स्टोरी युक्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘शक – द डाउट’ में कृष्णा अभिषेक, पायल घोष, माधुरी पवार के अलावा बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार स्क्रीन पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। निर्माता त्रय राजीव चौधरी, अवंतिका दत्तात्रय पाटिल और रेखा सुरेंद्र जगताप के द्वारा संयुक्तरूप से बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग मार्च में लंदन के विभिन्न लोकेशन पर की जाएगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×