फौजियो को रक्षा सूत्र बांधकर देश की सुरक्षा का लिया आश्वासन

कानपुर। अपना घर छोड़कर देश की सेवा में जुटे फौजी भाइयों को आज ओम जन सेवा संस्थान  की कानपुर टीम ने अध्यक्षा शिव देवी अग्रहरि (सीमा) के नेतृत्व मे फौजियो को रक्षा सूत्र बांधकर देश की सेवा का संकल्प लिया। फौजियों का हौसला बढाने का कार्य किया, अपनी बहन से हजारो किलोमीटर दूर फौजी भाईयो को पूरे सांस्कृतिक तरीके से तिलक लगाकर आरती उतारी व मिठाई खिलाकर राखी बांधकर देश की रक्षा का संकल्प लिया।
 देश की रक्षा के लिए अपने प्राण की परवाह न करने वाले ऐसे फौजी सैनिकों को राखी बाधकर लम्बी उम्र की कामना किया।
55 बटालियन के कर्नल समीर कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि हम आपकी संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करते है,संस्था ने फौजियों के लिए इतने अच्छे विचार आये हमें गर्व होता है ।
हाथों में खूबसूरत राखी देख कर फौजी भाइयों की खुशी का ठिकाना न रहा।
इस समारोह में प्रमुख रूप से  55 बटालियन के कर्नल समीर कौशिक, लेफ्टिनेंट कर्नल सुल्तान सिंह, शमशेर सिंह,शिव देवी अग्रहरि (सीमा) पूजा सिंह, जगदीश सिंह अंशु, व तमाम फौजी भाई व एनसीसी कैडिट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×