बंद होने वाला है Taj Mahal, घूमने जाने से पहले जरुर पढ़ लें ये खबर

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल विश्व प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए पर्यटक देश विदेश से लगातार आते रहते है। वर्षों पुराने इस ताजमहल को देखने के लिए लोगों का क्रेज बना रहता है। यूनेस्को की साइट में शामिल ताजमहल देश के सर्वाधिक देखे जाने वाले स्मारकों की सूची में शामिल है।

मगर फरवरी के महीने में जी20 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों की उत्तर प्रदेश में यात्रा होनी है। इस दौरान सभी प्रतिनिधि आगरा आएंगे। ऐसे में 12 फरवरी को आगरा का ताजमहल और आगरा किला चार से पांच घंटों के लिए बंद रह सकता है। अगर इस दिन पर्यटक आगरा घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो उन्हें ताजमहल के दीदार नहीं हो सकेंगे।

इस संबंध में जिलाधिाकरी नवनीत सिंह का कहना है कि आगरा में फरवरी के महीने में जी20 की प्रस्तावित बैठक होनी है। इस बैठक में प्रतिनिधियों का स्वागत जोर शोर से किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां हो रही है।

बंद रहेंगे स्मारक

विदेश मंत्रालय के मुताबिक आगरा में जी20 से संबंधित कोई बैठक आयोजित नहीं की जानी है। हालांकि जी20 कार्यसमूह की बैठकों का आयोजन इंदौर, बेंगलुरु और लखनऊ में होगा। लखनऊ में बैठक आयोजन होने के कारण संभावना है कि जी20 की बैठक में आयोजित होने वाले प्रतिनिधि आगरा भी जा सकते है। ऐसे में आगरा में प्रतिनिधियों द्वारा ताजमहल और किला देखने का कार्यक्रम बन सकता है।

बंद रहेगा ताजमहल

माना जा रहा है कि प्रतिनिधियों के ताजमहल आगमन को देखते हुए आम पर्यटकों के लिए ताजमहल और आगर का किला बंद करवाया जाएगा। 12 फरवरी को कुछ घंटों के लिए दोनों स्मारक बंद रहेंगे। इसके बंद रहने के संबंध में जानकारी पहले से ही जारी कर दी जाएगी। हालांकि अब तक ताजमहल आने के लिए मेहमानों का समय तय नहीं हुआ है।

मार्गों का हो रहा सौंदर्यीकरण

आगरा में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए कॉलेज छात्र-छात्राएं पूरे मार्ग को सजाने में लगे हुए है। इस दौरान ब्रज क्षेत्र की संस्कृति को वॉल पेंटिंग के जरिए आगरा की दीवारों पर उकेरा जा रहा है। आगरा प्रशासन युद्ध स्तर पर शहर को सजाने संवारने के काम में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×