बजरंग दल पर बैन लगाने के वादे पर बुरी फंसी कांग्रेस, BJP पूरे राज्य़ में करेगी हनुमान चालीसा का पाठ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने का दावा उल्टा पड़ता दिख रहा है। बता दें कि जिस तरह से भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरना शुरू किया है। ऐसे में वह राज्य में कमोवेश की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने रैलियों में भाषण की शुरूआत जय बजरंग बली के नारे से कर इस मुद्दे को और हवा दे दी है।

अब इस मुद्दे को और बड़ा मुद्दा बनाने के लिए प्रदेश भर में भाजपा हनुमान चालीसा का पाठ कराने जा रही है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि कहीं कांग्रेस पार्टी का यह दांव उसी पर उल्टा न पड़ जाए। पीएम मोदी ने जनता से कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में बुरी तरह से लिप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को बजरंग बली के नारे के साथ वोटिंग के लिए जाना है। बजरंग बली के नारे के साथ ही भाजपा को वोट देकर कांग्रेस पार्टी को जवाब देने का समय आ गया है।

कर्नाटक में बीजेपी समर्थकों ने बजरंग दल पर बैन विवाद के बीच जगह-जगह ‘मैं हूं बजरंगी’ के पोस्टर लगा दिए। राज्य में लगाए गए इन पोस्टरों पर लिखा है कि कांग्रेस मुझपर प्रतिबंध लगाकर गिरफ्तार करना चाहती है। इसके अलावा पीएम मोदी ने कन्नड़ जिले की रैलियों के बीच कांग्रेस पर विकास विरोधी होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि एक समुदाय को खुश करने के लिए कांग्रेस द्वारा ऐसा वादे किए जा रहे हैं। वहीं डबल इंजन के चौमुखी विकास से कांग्रेस को चिढ़न हो रही है।

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आखिरी चुनाव होगा। वहीं केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक हिंदू संगठन पर बैन लगाने का प्रस्ताव लाकर कांग्रेस मुस्लिमों को खुश कर रही है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल RSS का हिस्सा है। साथ ही वह कभी भी देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल नहीं रहा है।

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में उन्होंने बजरंगी होने का दावा किया है। उन्होंने लिखा कि वह बजरंगी है, कन्नडिगा हैं और यह हनुमान जी की भूमि है। इसलिए वह कांग्रेस को उनपर प्रतिबंध लगाने की चुनौती देते हैं। बता दें कि कर्नाटक के तटीय जिलों और चिकमंगलूर जिलों में जगह-जगह ‘मैं हूं बजरंगी’ के पोस्टर लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×