बरसात में कीड़े-मकोड़ों ने कर दिया है जीना मुहाल? आजमा लें ये 4 काम के टिप्स, दूर तक नहीं आएंगे नजर

मई-जून की तेज गर्मी के बाद आने वाले मानसून का करोड़ों लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है. इन दिनों बादल घुमड़-घुमड़कर आते हैं और फिर रिमझिम बारिश लोगों का मन मोह लेती है. हालांकि इन दिनों कीड़े-मकोड़ों की तादाद भी काफी बढ़ जाती है, जिससे कुछ हद तक परेशानी भी झेलनी पड़ती है. इसमें हवा में उड़ने वाले कीड़ों के अलावा जमीन पर रेंगने वाले जीव भी शामिल हैं. इनमें से कई कीड़े जहरीले होते हैं, जो आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. आज हम आपको ऐसे 4 टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस्तेमाल कर आप मानसून को एंज्वॉय करने के साथ ही उन कीड़ों से भी निजात पा सकते हैं.

आयुर्वेद के जानकारों के मुताबिक बरसात के दिनों में नीम के तेल इस्तेमाल करके कीड़े-मकोड़ों को घर में घुसने से रोका जा सकता है. इसके लिए आप सबसे पहले घर में लगे पौधों की सफाई करें. इन्हीं पौधों में कीड़े छिपे होते हैं. इसके बाद कीड़ों के ठिकाने पर नीम के तेल का छिड़काव कर दें. ऐसा करने से कीड़े वहां से भाग खड़े होंगे.

रात में लाइट जलने पर कीड़े-मकोड़ों घर की ओर आकर्षित होते हैं. ऐसे में आप उनकी एंट्री रोकने के लिए दरवाजों और खिड़कियों पर काली स्क्रीन लगा सकते हैं. ऐसा करने से घर की रोशनी बाहर से नजर नहीं आती है और कीड़े अंदर आने के कोशिश नहीं करते हैं.

बरसाती कीड़ों को घर से निकालने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद रहता है. इसके लिए आप काली मिर्च को कूटकर पानी में मिला लें. फिर उसे किसी बोतल में भरकर कीड़ों के छिपने वाले ठिकानों पर छिड़क दें. आपको वे कीड़े भागते नजर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×