बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री खोलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्ची? इस दिन लगेगा दिव्य दरबार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज (10 जुलाई) से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भागवत कथा शुरू होगी, जिसका आयोजन 16 जुलाई तक होगा. इस दौरान 12 जुलाई को बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. इसके साथ ही 500 से ज्यादा साधु-संत भी कथा में शामिल होंगे. बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ग्रेटर नोएडा में 10 से 16 जुलाई तक होगा.

उम्मीद जताई जा रही है कि दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री सीएम योगी आदित्यनाथ की पर्ची खोलेंगे. हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. आयोजक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि 10 जुलाई से कथा का शुभारंभ होगा. यह कथा रोजाना शाम को 4:00 बजे प्रारंभ होगी और 12 जुलाई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा दिव्य दरबार लगाया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा रामदेव, आचार्य अवधेशानंद गिरी जी महाराज, कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर, अनिरुद्ध आचार्य सहित देश भर से 500 से ज्यादा साधु-संत व महात्मा शामिल होंगे.

बारिश को देखते हुए कथा के लिए जापानी टेंट लगाया गया है. ये टेंट पूरी तरह से वाटरप्रूफ है और कितनी भी बारिश हो जाए, लेकिन कथा में उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी. कथा स्थल पर 200 कमरे भी बनाए गए हैं. इसके अलावा यहां पर खुला एरिया भी होगा. टेंट को लगाने में करीब ढ़ाई करोड रुपये खर्च हो चुके हैं. टेंट में लगाए गए गद्दों को भी जमीन से एक फीट ऊपर लगाया जा रहा है, ताकि बारिश में यदि सीलन आए तो लोगों को बैठने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो.

ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भागवत कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट है और ग्रेटर नोएडा मेंप्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है. सेंट्रल नोएडा के डीसीपी अनिल यादव ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा को देखते हुए डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं, दिव्य दरबार में अतिरिक्त पुलिस बल लगाई जाएगी और पार्किंग के लिए भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को गाड़ियों को खड़ी करने में किसी तरह की कोई दिक्कत या परेशानी ना हो. पंडाल और उसके आसपास में सीसीटीवी नजर रखी जा रही है.

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले रविवार को ग्रेटर नोएडा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. भागवत कथा से पहले कलश यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×