बेबस पिता की गोद में तड़प तड़पकर मासूम की मौत, गाजियाबाद की ये खबर दिल दहला देगी

गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित चरण सिंह कॉलोनी निवासी याकूब के बेटे साबेज को एक महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था. घटनाक्रम से डरे बच्चे ने इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं दी. करीब पांच दिन पहले उसके शरीर में अजीब के बदलाव नजर आने लगे. उसके मुंह से लार टपक रही थी और वह पानी पीने से भी डर रहा था. चेहरा भी अजीब सा हो गया था. उसकी ऐसी हालत को देखते हुए परिजनों ने सख्ती से पूछा तो लड़के ने बताया कि उसे करीब महीने भर पहले कुत्ते ने काटा था. घर वाले अस्पताल की ओर भागे. तब तक उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ चुकी थी. डॉक्टरों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया. पिता का कहना है कि उनके कलेजे के टुकड़े को उचित इलाज नहीं मिला इसलिए बेटे की मौत हो गई.

परिजनों का आरोप

बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि रेबीज के लक्षण थे. उसके अंदर बीमारी का इंफेक्शन काफी बढ़ा था. ऐसे में उसे बचाया नहीं जा सका. वहीं दूसरी ओर साबेज के परिजनों के मुताबिक, किसी भी डॉक्टर ने बच्चे का सही इलाज नहीं किया. यहां तक कि किसी भी अस्पताल ने लड़के को भर्ती तक नहीं किया. वो उसे गाजियाबाद जिला एमएम अस्पताल के अलावा मेरठ और दिल्ली के जीटीबी और एम्स अस्पताल तक लेकर गए, लेकिन कहीं भी साबेज का इलाज नहीं हुआ.

एंबुलेंस में पिता की गोद में दम तोड़ा

जानकारी के मुताबिक साबेज तड़प रहा था, उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. वे किसी भी तरह साबेज की जान बचा लेना चाहते थे. कुछ समय एंबुलेंस आने के इंतजार में भी लगा, लेकिन उचित इलाज न मिलने के कारण साबेज ने एंबुलेंस के अंदर ही पिता की गोद में दम तोड़ दिया.

बच्चे की मौत का जिम्मेदार कौन?

बच्चे की मौत की ये कहानी मोहल्ले की गलियों से निकलकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जिसने भी इस दुखद खबर को पढ़ा उसके रोंगटे खड़े हो गए. लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बच्चा इस दुनिया में नहीं है. इस मौत का जिम्मेदार कौन है? तत्काल इस सवाल का जवाब देना आसान नहीं है, क्योंकि इस मामले में कई गलतियां हुई. एक बच्चे का उसके परिजनों की गोद में दम तोड़ देने से बुरा कुछ और नहीं हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, राज्यसभा के लिए BJP के 8 और सपा के 2 सांसद निर्विरोध निर्वाचित ................... जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान | 'रामलला के दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती...', राजभर का अखिलेश के अयोध्या यात्रा पर तंज, कहा-खुलकर कहिए मैं नास्तिक हूं |      दिल्ली में 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' को मिली बड़ी सफलता, 6 दिन में 35 लाख से ज़्यादा महिलाओं ने किया DTC बसों में सफर .... Akhilesh Yadav का दावा, 2027 में बदलेगी सरकार, CM Yogi लड़ें Ayodhya से चुनाव | CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटिंग, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी हुई चर्चा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली है इजाजत
Advertisement ×