भोजपुरी एक्ट्रेस चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़

मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है. यह सब तब हुआ जब सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर बनाकर उस भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा और सौदे के बाद जैसे ही कस्टमर मौके पर ले जाया गया, पुलिस ने तुरंत वहां छापा मार दिया. इस दौरान उस भोजपुरी एक्ट्रेस को तत्काल मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. जैसे ही वह गिरफ्तार हुई चौंकाने वाला खुलासा हुआ. उसने तीन मॉडल्स को जबरन इस धंधे में लिप्त कर लिया था.

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को मुंबई के ही एक आलीशान होटल में इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान एक भोजपुरी एक्ट्रेस को अरेस्ट किया गया है जबकि तीन मॉडल्स का रेस्क्यू किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की इंफोर्समेंट सेल की टीम ने होटल में छापा मारा और पूरे मामले का खुलासा किया है. 24 साल की यह भोजपुरी एक्ट्रेस उन तीन मॉडलों के एजेंट के तौर पर काम कर रही थी.

यह सब तब हुआ जब उसके द्वारा पुलिस के फर्जी कस्टमर को आरे कॉलोनी में स्थित रॉयल पाम होटल भेजा. यहां मॉडल्स पहले से मौजूद थीं. ठीक इसी दौरान पुलिस ने छापा मार दिया. उसे श्रेस्ट करके तीनों मॉडल्स का रेस्क्यू किया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस भोजपुरी एक्ट्रेस का नाम सुमन कुमारी है. भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा उसने हिंदी, पंजाबी और अन्य भाषाओं में ओटीटी शो और एल्बम में भी काम किया है.

फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. 24 वर्षीय सुमन कुमारी ग्राहकों को मॉडल सप्लाई करती थी. ये मॉडल फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं और पैसों की जरूरत होने की वजह से वे सुमन कुमारी के संपर्क में आईं तो उन तीनों को इस धंधे में लिप्त कर दिया गया. यह भी बताया गया कि सुमन कुमारी पिछले 6 साल से मुंबई में रह रही है. हालांकि इस बात की जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है कि यह सेक्स रैकेट कितने समय से चल रहा है. इन सब मामलों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और सुमन कुमारी से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×