मुक्ता देवी मंदिर को कोरिडोर बनाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का दिया भरोसा

मूसा नगर। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को महानवमी पर  प्रमुख मंदिरों में आदिशक्ति के सिद्धिदात्री रूप की भक्तों ने धूमधाम से पूजा अर्चना की। भक्तों ने महानवमी पर कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महानवमी पर कानपुर देहात के मूसा नगर कस्बे में स्थित सिद्ध पीठ मुक्ता देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मुक्ता देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही।

मुक्ता देवी मंदिर का पौराणिक महत्व है। यमुना नदी के किनारे स्थित इस मंदिर के क्षेत्र को पातालवासी राजा बलि की नगरी कहा जाता है। मां मुक्तेश्वरी की महिमा कस्बे के साथ दूसरे जिलों में भी विख्यात है। इसलिए नवरात्रि पर दूर दूर से भक्त माता मुक्तेश्वरी के दर्शनों को आते हैं। महानवमी के शुभ अवसर पर आर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री फूलबाग कानपुर की किला मजदूर यूनियन के संयुक्त मंत्री समीर बाजपेई ने साथियों संग मुक्ता देवी के दरबार में मत्था टेका। संयुक्त मंत्री ने साथियों संग पूरे विधि विधान से मंत्रो के उच्चारण के साथ आदिशक्ति स्वरूपा मां मुक्तेश्वरी की आराधना करी।

साथ ही देश की सुख समृद्धि और खुशहाली के साथ अपने आयुध निर्माणी संगठन की मजबूती, प्रगति के साथ निगमीकरण से मुक्त कराने की गुहार भी मां मुक्तेश्वरी से विशेष रूप से करी। इस दौरान संयुक्त मंत्री ने साथियों के साथ मां मुक्ता देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी और मूसा नगर के पूर्व थाना प्रभारी श्री कपिल द्विवेदी से भी मंदिर प्रांगण में ही शिष्टाचार भेंट की।

संयुक्त मंत्री ने मुक्तेश्वरी धाम के सुंदरीकरण और कोरिडोर के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के प्रति मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी को आश्वस्त किया। इस अवसर पर संयुक्त मंत्री समीर बाजपेई के साथ पूर्व प्रचार मंत्री हरिश्चंद्र,अनुराग अग्निहोत्री, जे. पी. शर्मा, महेंद्र कुमार तिवारी, गौरव बाजपेई आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×