यूपी में पहली बार यहां जीती BJP? मुस्लिम बहुल इलाके में ऐसे लहराया ‘भगवा’

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप कर दिया है. यूपी के सभी 17 नगर निगमों पर बीजेपी ने भगवा लहरा दिया है. निकाय चुनाव में सबसे बड़ा कमाल तो सीतापुर जिले की खैराबाद नगर पालिका  में देखने को मिला. खैराबाद निकाय चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया. खैराबाद एक मुस्लिम बहुल इलाका है. खैराबाद नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर आज तक कोई भी बीजेपी कैंडिडेट काबिज नहीं हो पाया था लेकिन अब ये मुमकिन हो गया है. यूपी निकाय चुनाव 2023 में बीजेपी उम्मीदवार बेबी गुप्ता ने 528 वोटों से जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है. आइए जानते हैं कि खैराबाद की सियासी राजनीति का इतिहास क्या रहा है?

बता दें कि मुस्लिम बहुल खैराबाद नगर पालिका की चर्चा इस वजह से भी हो रही है क्योंकि बीते 70 साल यहां कोई गैर-मुस्लिम चेयरमैन नहीं बना है. इससे पहले बाबू राधा शरन श्रीवास्तव सन् 1951 से 1953 तक खैराबाद नगर पालिका के चेयरमैन रहे थे. बीजेपी खैराबाद नगर पालिका के चुनाव में इससे पहले कई बार अपना कैंडिडेट उतार चुकी थी, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली थी. पर इस बार इतिहास पलट दिया गया. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बीजेपी समर्थक भी निकाय चुनाव से पहले इसी बात को बार-बार वोटर्स से कह रहे थे कि इस बार ‘इतिहास पलट देना है’.

जान लें कि खैराबाद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट बेबी गुप्ता ने कुल 9,162 वोट हासिल किए और वो अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार रजिया बेगम से 528 वोटों से विजयी हुईं. रजिया बेगम को 8,634 वोट मिले. रजिया बेगम पूर्व में दो बार चेयरमैन रह चुके हनीफ अंसारी की पत्नी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×