‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर जारी

साजिद नाडियाडवाला और नमः पिक्चर्स की नवीनतम फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के साथ दिल छू लेने वाले रोमांस को बिग स्क्रीन्स पर वापस लाते हुए, फिल्म का ट्रेलर  बेहद खूबसूरत है। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की केमिस्ट्री भी नजर आई है। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित इस फिल्म के स्टार कास्ट में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी के अलावा मुख्य रूप से सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया शामिल हैं। युवा सिनेदर्शकों को दीवाना कर देने वाले विजुअल्स से भरपूर, 29 जून को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह फिल्म निश्चित रूप से शादी के बाद प्यार के एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट के साथ नए स्टैंडर्ड सेट करेगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      उमेश पाल की पत्नी जया पाल की राजनीतिक पारी, BJP में मिला बड़ा पद, पति की प्रयागराज में सरेआम अतीक अहमद-अशरफ ने कराई थी हत्या | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×