सफेद बालों को काला करना है तो लगाएं इस फूल को, एक महीने में बाल हो जाएंगे नेचुरल

आजकल हर उम्र के लोगों के अंदर सफेद बालों की समस्या अधिक पैदा हो रही है. छोटी से छोटी उम्र के लोगों के अंदर भी ये समस्या है. शोधकर्ताओं की मानें तो आजकल का खानपान बहुत ही खराब है, जिसके कारण इसका असर बालों में देखने को मिलता है. ऐसे में लोग जब कलर का प्रयोग करने लगते हैं तो बाल और भी ज्यादा कमजोर हो जाते हैं. फिर इसको झड़ने से कोई नहीं रोक पाता. इसलिए आज हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बताएंगे, जिसको लगाने से आपके बाल हमेशा नेचुरल बने रहेंगे. कभी भी बालों में कलर करने की आवश्यकता नहीं होगी.

सदाबहार का फूल आपके बालों को नेचुरल रखने में काफी मदद करेगा. इसे बारहमासी फूल भी कहा जाता है. ये बालों से जुड़ी परेशानियों में काफी फायदा करता है. बालों की समस्याओं से निजात पाने के लिए व केमिकल वाली चीजों से बचने के लिए आपको इस फूल का इस्तेमाल करना चाहिए. इस फूल की डाई बनाकर बालों मे लगा सकते हैं. कुछ महीने लगाने के बाद इसका असर आपको दिखाई देना शुरू हो जाएगा.सदाबहार के 20 से 30 फूल ले और 15 से 20 पत्तियां लें. दो छोटी चम्मच चाय की पत्ती ले और एक पुड़िया कॉफी ले. सबसे पहले आधा कप पानी में चाय की पत्ती डालकर अच्छे से उबाल लें फिर इसे छानकर ठंडा कर ले. जब ठंडा हो जाए तो इसमें फूल और पत्तियों को मिलाकर ग्राइंडर में अच्छे से पीस लें, फिर एक बाउल में पेस्ट को निकालकर उसमें कॉफी मिला ले. यदि इसको ज्यादा इफेक्टिव बनाना चाहते हैं तो लोहे की कढ़ाई में 2 घंटे के लिए इसे ढककर रख दें, क्योंकि लोहे की कढ़ाई में रखने से इसे आयरन भरपूर मात्रा में मिल जाएगा जो बालों के पोषक तत्वों में शामिल हो जाएगा. इसके बाद इसे आप अपने बालों में अच्छी तरह से लगा ले. करीब 1 घंटे बाद शैंपू से बाल को धो लें ऐसा आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं. जल्द ही आपके बाल सफेद से काले हो जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×