स्कूल में काट दी गई बच्चों के हाथ में बंधी राखी, भड़के अभिभावकों ने किया हंगामा

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां के एक स्कूल में स्कूल प्रशासन ने स्टूडेंट्स के हाथ पर बंधी राखी को कटवा दिया. इसके अलावा जिन बच्चों ने कलावा पहन रखा था, वो भी उतरवा दिया गया. जब इस घटना की जानकारी स्टूडेंट्स ने अपने अभिभावकों को जाकर दी तो स्कूल में उनके साथ हिंदू संगठन भी पहुंचे और जमकर हंगामा किया. बता दें कि हिंदू संगठनों और स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने स्कूल पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है.

जान लें कि ये मामला बरेली के आंवला थाना इलाके का है. आरोप के मुताबिक, यहां के होली फैमिली कान्वेंट स्कूल में स्टूडेंट्स की राखी को कटवा दिया गया. इसके साथ ही बच्चों को हिदायत दी कि दोबारा स्कूल में कलावा या राखी बांधकर नहीं आएं. ये बात बच्चों के अभिभावकों को पसंद नहीं आई.

बता दें कि रक्षाबंधन पर इन स्टूडेंट्स ने अपने हाथ पर राखी बांधी थी. लेकिन जब वे हाथ में बंधी राखी के साथ स्कूल पहुंचे तो वहां टीचर ने इसका विरोध किया और बच्चों के हाथ पर बंधी राखी को कटवा दिया. इसके साथ ही जिन बच्चों ने हाथ में कलावा बांध रखा था, उनका कलावा भी उतरवा दिया गया.

गौरतलब है कि स्कूल में हंगामा होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद अभिभावकों और धार्मिक संगठनों के लोगों को समझाया. इसके बाद पुलिस ने स्कूल के मैनेजमेंट से भी बात की. हंगामा बढ़ने के बाद स्कूल के प्रबंधन ने माफी भी मांगी. एक अभिभावक ने कहा कि उनके बच्चे कहा गया था कि राखी या कलावा नहीं पहन सकते. स्कूल में धर्म का प्रचार नहीं कर सकते है.

वहीं, एक अभिभावक ने स्कूल प्रशासन की इस कार्रवाई को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि इसी वजह से हम स्कूल पहुंचे और बच्चों के हाथ से राखी कटवाने का विरोध किया. हालांकि, स्कूल प्रशासन अब अपनी गलती मान चुका है और माफीनामा भी जारी किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे...पीएम मोदी ने देश को दी विजयादशमी की बधाई ..... शिवा शर्मा मौत मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, फरार मॉडल पर था 50 हजार का इनाम  | 'भारत में रिजीम चेंज न कभी हुआ है और न होगा', RSS चीफ मोहन भागवत बोले- हिंदू के खिलाफ काम कर रहीं आसुरी ताकतें .. Jaipur में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद इन्फ्लुएंसर Javed Khan ने गरबा कार्यक्रम छोड़ा |      PM मोदी IP एक्सटेंशन में कर सकते हैं शिरकत, तो अमित शाह पंजाब के रामलीला मैदान में करेंगे रावण दहन ............ वैशाली नाव हादसे के पीड़ितों को मिले 25 लाख मुआवजा, Prashant Kishor ने उठाई मांग | बीपीएस न्यूज़ के प्रधान संपादक बी.पी. साहू ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई . जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर अत्याचार की पराकाष्ठा की, वे भी आज राम-राम चिल्ला रहे हैं, गरजे CM योगी
Advertisement ×