हॉरर फिल्म ‘बेरा- एक अघोरी’ 28 अप्रैल को रिलीज होगी

धिराल एंटरटेनमेंट के बैनर तले राजू भारती द्वारा निर्मित हॉरर फिल्म ‘बेरा – एक अघोरी’ 28 अप्रैल को देश के सभी सिनेमाघरों में ऑडियो लैब मीडिया कॉर्पोरेशन द्वारा सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। ‘बेरा – एक अघोरी’ नयी सोच वाली नये ज़माने की नये मिजाज की फिल्म है जिसे यंगस्टर्स खूब एंज्वॉय करेंगे। इस फिल्म के लिए संगीतकार जोड़ी प्रेम-शक्ति ने कर्णप्रिय संगीत दिया है।
बॉलीवुड के सिंगर नक्काश अजीज, शाहिद माल्या और वैशाली द्वारा गाये गीतों के लोकप्रिय होने की काफी उम्मीद है। फिल्म के डीओपी रोशन खड़गी हैं। शक्तिवीर धिराल द्वारा लिखित और प्रेम धिराल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनोरंजन के अनेक रंग हैं। फिल्म में शक्ति धिराल, प्रेम धिराल और प्राजक्ता शिंदे ने जबरदस्त अभिनय किया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×