श्री श्री रामलीला महोत्सव का 18वां उत्सव – परशुराम व लक्ष्मण संवाद, राम कलेवा भव्य आयोजन

कानपुर। श्री श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान मे चन्द्र नगर पार्क, जगईपुरवा चौराहे पर  7 दिवसीय रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। आज रामलीला में परशुराम व लक्ष्मण संवाद,राम कलेवा  आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में राम भक्त ने राम लीला का आनन्द लिया। आज इसमें प्रमुख रूप से कानपुर बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता,हरजिंद्र नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गुप्ता, जग महेंद्र अग्रवाल, अरुण अग्रवाल ने भाग लिया। विनोद गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चों को भगवान राम बनना चाहते हैं, लेकिन संस्कार नहीं दे रहा है। रामलीला भारतीय संस्कृति को जीवित रखती है।
सत्य की जीत होती है, हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। विनोद मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा,कामता प्रसाद द्विवेदी व टीम के लोग सराहनीय कार्य कर रहे हैं। 18 वर्ष से लगातार रामलीला कराने का कार्य कराते रहना एक सौभाग्य की बात है। स्नातक घर्म का कार्य करना हमें सीख देती है। नवयुवको को भगवान राम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि जनता के सहयोग से 18 वर्ष से यह कार्यक्रम कराते आ रहे हैं। दशहरा के बाद रामलीला का मंचन कराने का उपदेश बाहर के कलाकारों को बुलाकर एक अच्छा संदेश देना है। हमारे रामलीला में भारतीय संस्कृति का घ्यान रखा जाता है।
उन्नाव, मथुरा, चित्रकूट, वंदावन, इलाहाबाद,बनारस से कलाकार आते हैं। लाल बंगला रामलीला कमेटी की टीम की तरफ से विनोद गुप्ता, जग महेंद्र अग्रवाल, अरुण अग्रवाल को राम नाम का रूपटटा पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।इसमें प्रमुख रूप से इन्द्रेश मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, घमेन्द्र अवस्थी,कामता द्विवेदी, जग महेंद्र अग्रवाल,,अरुण अग्रवाल, संतोष तिवारी, मुरलीधर यादव, विनोद शुक्ला,श्री कांत जायसवाल, अतुल पांडे, शिखा अग्रवाल , गीता शर्मा,सीता वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×