30 हजार कमाने वाली सब-इंजीनियर के पास मिली करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर और जमीन का भी खुलासा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की. आय से अधिक संपत्ति के मामले में एमपी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में (संविदा) काम करने वाली सब इंजीनियर हेमा मीणा के यहां छापेमारी हुई. उनके विदिशा, रायसेन और भोपाल स्थित ठिकानों पर भी लोकायुक्त ने रेड डाली. कार्रवाई जारी है और अब तक 7 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ है.

दिलचस्प बात है कि सब-इंजीनियर हेमा मीणा को महज 30 हजार महीना वेतन मिलता है और उनके पास करोड़ों की आसामी निकली है. हेमा मीणा ने पिता के नाम पर बिलखिरिया में 20 हज़ार वर्ग फीट भूमि ली हुई है और 1 करोड़ रुपये का मकान भी बनाया है.इसके अलावा रायसेन और विदिशा में भी उन्होंने करोड़ों की जमीन खरीदी है. अब तक करीब 5 से 7 करोड़ की संपत्ति सामने आई. लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई सुबह 6 बजे से चल रही है, जिसमें आय से 230 गुना संपत्ति का खुलासा हुआ है. दरअसल हेमा मीणा के खिलाफ साल 2020 में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी. इसके बाद जांच शुरू हुई और केस दर्ज किया गया.

लोकायुक्त टीम की कमान संभाल रहे डीएसपी संजय शुक्ला के मुताबिक, हेमा मीणा के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद विशेष पुलिस स्थापना भोपाल संभाग (लोकायुक्त) ने जांच-पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि हेमा ने 20 हजार वर्ग फीट की जमीन अपने पिता के नाम पर बिलखिरिया में खरीदी हुई है. इसके बाद उन्होंने एक करोड़ रुपये खर्च कर घर बनवाया. इसके साथ ही विदिशा, रायसेन और भोपाल में अलग-अलग जगहों पर जमीन खरीदी. जांच में यह भी पता चला है कि उन्होंने ट्रैक्टर, धान बुवाई मशीन, हार्वेस्टर और कई एग्रीकल्टर इक्विपमेंट्स खरीदे थे. उनको महज 30 हजार रुपये तनख्वाह मिलती है. उन्होंने जो भी संपत्तियां ली हैं, वह उनकी इनकम से 230 गुना ज्यादा है. हेमा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×