महिला जनसुनवाई में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्यायें

  • महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा सहित अन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता गुप्ता एवं पूनम द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनसुनवाई में 20 मामले आये। आयोग की सदस्यों ने प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयोग की सदस्य अनिता गुप्ता ने कहा कि महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरती जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा सहित अन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक के पश्चात आयोग की सदस्यों द्वारा चौबेपुर ब्लॉक में जागरूकता चौपाल एवं पोषण पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा इसी अवसर पर अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके पश्चात ब्लाक परिसर में आयोग की सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर एडीएम (न्यायिक) बिन्दुलता, एडीसीपी (ट्रैफिक) अर्चना सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह, महिला थाना प्रभारी सुल्ताना, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर वंदना द्विवेदी, प्रोबेशन विभाग से अजित सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं ... Amravati में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट
Advertisement ×