गदा के साथ आ रहे हैं बजरंगबली! एयरक्राफ्ट पर दिखी हनुमान जी की फोटो; जानें इसका मतलब

बेंगलुरु में 14वें एयरो-इंडिया शो चल रहा है. इसमें सबसे मुख्‍य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. HAL का बनाया हुआ HLFT-42 स्वदेशी ट्रेनर एयरक्राफ्ट.दरअसल, इस विमान पर हनुमान जी का फोटो नजर आ रहा है और इसमें वह गदा के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को यूं ही नहीं लगाया गया है. इसके पीछे एक परंपरा भी है. आपको इस परंपरा के बारे में जरूर जानना चाहिए. आप जानते ही हैं कि हनुमान जी रातों-रात संजीवनी बूटी लेकर आए थे. वे एक रात में लंका से उत्तराखंड के जोशीमठ द्रोणागिरी पर्वत पर पहुंचे थे. आइए जानते हैं इस विमान पर बजरंगबली का फोटो क्‍यों लगाया गया है?

फोटो में आप देख सकते हैं कि हनुमान जी का एक चित्र लगा हुआ है. इस विमान के मॉडल पर बजरंगबली हाथ में गदा लेकर उड़ान भरते हुए नजर आ रहे हैं और लिखा हुआ है कि ‘स्टॉर्म इज कमिंग’ यानी तूफान आ रहा है. आखिर विमान पर हनुमान जी की इस तरह की तस्‍वीर क्‍यों लगाई. आइए जानते हैं.

विमान का नाम AERO INDIA

ग्रुप कैप्टन ठाकुर बताते हैं कि 60 के दशक में HAL ने अपना पहला लड़ाकू विमान एचटी-24 बनाया. जिसका नाम मारुत रखा गया. आपको बता दें कि हनुमान जी को मारुत नाम से भी जाना जाता है क्योंकि बजरंगबली मारुति यानी पवन-देव के पुत्र थे. इसलिए हनुमान जी को पवन-पुत्र हनुमान और मारुति-नंदन के नाम से जानते हैं. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए HAL ने HLFT-42 पर हनुमान जी की फोटो लगाई है. ग्रुप कैप्टन ठाकुर यह भी बताते हैं कि HLFT अगले 2030 के बाद बनकर तैयार होगा, तब तक भारत का स्वदेशी स्टील्थ एयरक्राफ्ट, एलसीए-मार्क 2 और एमका (एमसीए–मीडियम कॉम्बेट स्टेल्थ एयरक्राफ्ट) भी बनकर तैयार हो जाएंगे. इन लड़ाकू विमानों को उड़ाने से पहले HLFT-42 पर ही पायलटों को ट्रेनिंग दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×