योग सप्ताह के प्रथम दिन नानाराव पार्क में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “योग सप्ताह” (15 से 21 जून 2026) के अंतर्गत सोमवार को नानाराव पार्क में नगर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
जिलाधिकारी ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करते हुए उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “करो योग, रहो निरोग” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। यदि इसे दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाया जाए तो अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि आगामी 21 जून 2026 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जैन, अपर जिलाधिकारी नगर सहित प्रशासन एवं आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'साधु' बन संसद परिसर में 'ड्रामा' करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज, धार्मिक भावना आहत करने का लगा आरोप | 'मेरी आंखों में आंसू आ गए', PM मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल मामले में पवन कल्याण ने जताया दुख; बोले- मुझे बहुत गहरी चोट पहुंची | एक लाख बार गर्दन कटाने के लिए तैयार, अपने खिलाफ FIR को लेकर भड़के पप्पू यादव; गोविंद गिरि महाराज और चंपत राय को बताया अपराधी | PM Modi के माफी Video पर Dipke का पलटवार: क्या आप सिर्फ़ Reel के लिए माफ करेंगे या केस भी वापस लेंगे
Advertisement ×