म्यूजिक वीडियो ‘आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना’ जारी……..!

महाराजा म्यूज़िक के बैनर तले म्यूजिक वीडियो  ‘आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना’ आश्विन महाराज द्वारा जारी कर दिया गया है। महाराजा म्यूज़िक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध नया रोमांटिक गीत ‘आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना’, जो प्यार, अपनापन और खूबसूरत एहसासों से भरा एक मधुर संगीत सफर लेकर आया है। इस गाने में फिटरी कुसनैनी और रोनक चटर्जी की प्यारी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो स्क्रीन पर एक अलग ही आकर्षण जोड़ती है।
इस गीत को स्वर दिया है शंकर दास ने, जबकि संगीत और बोल सतीश त्रिपाठी ने तैयार किए हैं। गाने का निर्देशन खुद आश्विन महाराज ने किया है। आनंद भकुनी की कोरियोग्राफी, अगुस पांडे की सिनेमैटोग्राफी और बाली के खूबसूरत लोकेशन्स इस गाने को और भी खास बनाते हैं। इस गाने की शूटिंग ‘कोर्टयार्ड बाय मैरियट रिज़ॉर्ट सेमिन्याक, बाली, इंडोनेशिया’ में की गई है, जिसने इसके विजुअल्स को और भी शानदार बना दिया है। फिलवक्त ‘आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना’ दर्शकों के बीच अपनी मधुर धुनों और दिल छू लेने वाले विजुअल्स के लिए पसंद किया जा रहा है।
प्रस्तुति: काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×