पौष्टिक मखाना चाट, नाश्ते के लिए चटपटी रेसिपी, दिल को भी बनाए दुरुस्त

मखाना एक बहुत ही पौष्टिक ड्राय फ्रूट है जोकि प्रोटीन जैसे गुणों का भंडार होते हैं. इसलिए मखाने के सेवन से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है. इसके साथ ही मखाना आपके शरीर में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल में बनाए रखने में भी मददगार साबित होते हैं. मखाना आपके दिल को भी दुरुस्त बनाए रखते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए मखाना चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. मखाना चाट टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते हैं. इसको खाकर आपको अनिद्रा जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. साथ ही इनको बनाना भी काफी सिंपल होता है, तो चलिए जानते हैं मखाना चाट बनाने की विधि….

1 कप मखाना
1 कप दही
1 आलू उबला
1 टमाटर
1/2 खीरा
1/4 टी स्पून काली मिर्च पिसी
1 टेबलस्पून हरा धनिया कटा
2 टी स्पून इमली की चटनी
1 टी स्पून नींबू रस
स्वादानुसार नमक

मखाना चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू उबाल लें.
फिर आप इनको अच्छी तरह से छीलकर टुकड़ों में काट लें.
इसके बाद आप टमाटर, खीरा और हरा धनिया को भी धोकर बारीक-बारीक काट लें.
फिर आप एक बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें और हल्की गाढ़ी रहने दें.
इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें.
फिर आप एक कढ़ाई में मखाने डालें और उसे धीमी आंच पर करीब 4-5 मिनट तक हल्का सुनहरा भून लें.
इसके बाद जब मखाने ठंडे हो जाएं तो आप इसको बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें.
फिर आप एक बड़े मिक्सिंग बाउल में कटे हुए मखाने, आलू, टमाटर और खीरा डालकर मिलाएं.
इसके बाद आप इसमें काली मिर्च पाउडर, इमली की चटनी और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें.
अब आपकी स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर मखाना चाट बनकर तैयार हो चुकी है.
फिर आप इसको ऊपर से नींबू का रस और हरी धनिया पत्ती डालकर सर्व  करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×