बहला-फुसलाकर किशोरी को बिहार ले जाने के आरोप में युवती गिरफ्तार

बहराइच। बहराइच के विशेश्वरगंज की रहने वाली एक किशोरी को इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती के बहाने बहला—फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में बिहार की निवासी एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा इलाके की निवासी जोवा उर्फ तबस्सुम फातिमा (20) ने सोशल मीडिया एप्लीकेशन इंस्टाग्राम के जरिए विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र केगंगवल की रहने वाली 16 साल की एक लड़की से करीब चार साल पहले मित्रता की थी। बाद में वह उसे अपनी सबसे अच्छी दोस्त कहने लगी।

कुछ दिन पहले तबस्सुम किशोरी के गांव पहुंची और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ बिहार ले गयी। सूत्रों ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गत 16 मार्च को अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। अपहृता व कथित अपहरणकर्ता एक ही समुदाय की हैं। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस की एक टीम बिहार भेजी गई। बिहार पुलिस के सहयोग से रोहतास जिले के तुम्बा में जोवा उर्फ तबस्सुम के कब्जे से अगवा किशोरी को बरामद कर दोनों को बहराइच लाया गया।

मंगलवार को आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, अगवा की गयी लड़की की चिकित्सकीय जांच कराकर उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक तबस्सुम ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि घूमने—फिरने के मकसद से लड़की ने ही उसे फोन करके बिहार से बहराइच बुलाया था और वह दोस्ती के नाते वह उसे घुमाने के लिये अपने साथ ले गयी थी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मानव तस्करी जैसा मामला नहीं लग रहा है, फिर भी पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से तहकीकात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×