बिहारी समाज ने मनाया बिहार दिवस

कानपुर। बीपीएस न्यूज – बिहार दिवस के उपलक्ष में बिहार समाज सेवा समिति के द्वारा तृतीय परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। बर्रा के जी पी गेस्ट हाउस में इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ परिवार के पांच सौ सदस्यों ने अपनी सहभागिता की। मुख्य अतिथि के रूप में टी एम शेड के सिनियर डीईई श्री जनार्दन प्रसाद सिंह और गणेशचंद्र विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री आर एन ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदस्य परिवारों के महिलाओं एवं बच्चों ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी सहभागी सदस्यों को बिहारी की पहचान गमछा देकर सम्मानित किया गया एवं बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार के मैडल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्य रेलवे के कर्मचारी, सुपरवाइजर एवं अधिकारी थे। चीफ लोको इंस्पेक्टर रंजीत राय, ए के मंडल, पी एस शर्मा, एम के झा, गिरेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र, विपिन, अमित, प्रवीण, मनिहरण, कुन्दन, राकेश रंजन, राजेश रंजन, हरे कृष्ण, आदि सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ में बजेगा सपा का बाजा...', ओपी राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला, PDA को बताया ढकोसला .. UP में BJP को रोकने के लिए विपक्ष से हाथ मिलाने को तैयार AIMIM, ओवैसी का बयान | राहुल गांधी मानहानि केस में हुए दोषमुक्त, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला; अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला ...... युवा सरकारी नौकरी के बजाय Entrepreneurship और स्किल पर दें ध्यान: आनंदीबेन पटेल |      सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने मतदाता सूची को आधार से अनिवार्य रूप से जोड़ने की मांग उठाई ............. कांग्रेस ने '200 सीटों' वाले पोस्टरों से किया किनारा, कहा- सपा के साथ गठबंधन पूरी तरह मजबूत | युवा सरकारी नौकरी के बजाय Entrepreneurship और स्किल पर दें ध्यान: आनंदीबेन पटेल ................. टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में चार आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी, 28 अक्टूबर तक बढ़ाई पुलिस हिरासत
Advertisement ×