मूल्यांकन केंद्र पर हुई शिक्षक नेता की पुलिस प्रशासन से झडप

कानपुर। बीपीएस न्यूज – सरयू नारायण बाल विधालय, आजाद नगर मूल्यांकन केंद्र पर जब शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पुराने वर्षो के कक्ष निरीक्षक के पारिश्रमिक 2016 से लंबित भुगतान, विभिनन केंद्रों के मूल्यांकन पारिश्रमिक के भुगतान एवं प्रमुख रूप से डीएचई के पारिश्रमिक के भुगतान न होने की बात भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के युवा शिक्षक नेता शैलेन्द्र द्विवेदी को बता रहे थे, उसी समय पुलिस प्रशासन के लोगों ने रोकने का प्रयास किया, जिसपर शैलेन्द्र द्विवेदी, राहुल मिश्रा, बृजभूशण मिश्रा, शैलेन्द्र अवस्थी आदि की पुलिस प्रशासन से झडप एवं कहासुनी हुई और केंद्र में उपस्थित शिक्षकों ने विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी भी की।
इस दौरान विलंबित बोर्ड पारिश्रमिक के भगतान कराये जाने हेतु शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि भुगतान सम्बन्धित कठिनाईयों को सीधे मा0 शिखा मंत्री के संज्ञान में लायेगे और शीध्र भुगतान कराया जायेगा। शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने यह भी बताया कि एक मात्र मूल्यांकन सरयू नारायण बाल विधालय, आजाद नगर केंद्र ऐसा है, जिसमें गेट पर शिक्षकों की उपस्थिती कर्मचारियों द्वारा लगवाई जाती है, जिसमें शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को गेट पर ही लाइन लगाकर असहजता की स्थिति का सामना करना पडता है। पर्यवेक्षक एवं स्अेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा की गई इस व्यवस्था पर शिक्षक नेताओं ने विरोध दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×