सावधान : यह महिला कई लोगों को रेप केस में फंसा कर वसूल चुकी है रुपया

नोएडा पुलिस ने एक ऐसी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है जो कई लोगों को रेप के झूठे मामलों में फंसाकर उनसे रुपए ऐंठ चुकी है. इस महिला आरोपी पर अलीगढ़ और नोएडा में पहले भी इस तरीके के मामले दर्ज हो चुके हैं. पुलिस इस महिला आरोपी की एक मामले में काफी दिनों से तलाश कर रही थी.

थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस ने रेप के झूठे मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता सुफिया पुत्री रहिस नि0 हमदर्द नगर बरेली मस्जिद के पास जमालपुर कोल थाना सिविल लाईन जनपद अलीगढ, को महिला थाना सैक्टर 39 से गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्ता ने शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति को रेप केस के झूठे मुकदमें में फंसाने के नाम पर उससे पैसे ऐंठ थे. इससे पहले भी महिला के खिलाफ अलीगढ के कोतवाली नगर व नोएडा के थाना फेस 2 में भी ऐसा ही अपराध दर्ज किया गया था.  अभियुक्ता द्वारा व्यक्तियों के विरूद्ध झूठे बलात्कार के मुकदमें में फसांने के नाम पर व्यक्तियों से धनराशी ऐंठने का काम करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बात नहीं बनी तो फिर से बमबारी शुरू कर देंगे, ईरान सीजफायर पर G7 से ट्रंप की नई धमकी | संजय राउत ने बागी सांसदों को दी गाली, बवाल होने पर कहा- 'मराठी में चलता है, जिसे जो भाषा समझ आती है...',संजय निरुपम ने किया पलटवार | 'ईरान समझौते के दौरान समुद्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो', PM मोदी ने ट्रंप के सामने उठाया मुद्दा | 2027 में सैफई तक सिमट जाएगा सपा का प्रभाव’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दावों से चढ़ा सियासी पारा, कहा- 25-26 सांसद टूटने को तैयार
Advertisement ×