बेखौफ बदमाशों ने पैदल जा रहे एक थेरेपिस्ट को घेरकर बेल्टों से जमकर पीटा

कानपुर। थाना चकेरी क्षेत्र अंतर्गत लालबंगला इलाके में बदमाशों के द्वारा दिन के उजाले में घटना को अंजाम दिया गया हैं। बुधवार सुबह घात लगाए बैठे पांच बेखौफ बदमाशों ने पैदल जा रहे एक थेरेपिस्ट को घेरकर बेल्टों से जमकर पीटा और उनसे सामान लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार लालबंगला के चंद्रनगर निवासी पीड़ित आसिफ अली पेशे से थेरेपिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे वे घर से पैदल निकल रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे पांच युवकों ने उन्हें अचानक घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने बेल्ट निकालकर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उन्हें सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा।
हमले में आसिफ के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उन्हें मरा हुआ समझकर छोड़ गए थे। इसके बाद बदमाश उनका बैग और मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। बैग में थेरेपी करने वाली मशीन और काम से जुड़ा अन्य सामान रखा हुआ था। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो बदमाश लोगों को धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित को संभाला।
पीड़ित ने दोपहर 12:30 बजे थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले पर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी  कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बैठक से पहले ही गठबंधन टूट गया, अखिलेश-स्टालिन-केजरीवाल कहां थे?', शिवराज सिंह चौहान ने INDI ब्लॉक की मीटिंग पर उठाए सवाल | बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी .......... INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा |      'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला? | Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार ............. CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं
Advertisement ×