दांतों की सभी परेशानी से बच जाएंगे आप, 10 बातों को कर लें नोट

 

1. हमें रोजाना कम से कम 2 बार जरूर ब्रश या दातुन करना चाहिए, एक सुबह उठने के बाद और दूसरा सोने से ठीक पहले, इससे मुंह में कीटाणु जामा नहीं होंगे.

2. कई बार हम पूरी तरह घिस जाने के बावजूद टूथब्रश का इस्तेमाल करते रहते है, लेकिन समय-समय पर इसका बदलाव होना जरूरी है.

3. खाना खाने के बाद कुल्ला जरूर करें, इससे दांतों के कोने कोने से गंदगी साफ हो जाती है. आप माउथ वॉश का भी इस्तेमाल करते हैं.

4. जो लोग मुंह की बदबू के शिकार हैं वो लौंग, इलाइची या सौंफ चबा सकते हैं, ये नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर काम करता है.

5. जब खाने के रेशे दांतों के बीच फंस जाते हैं इसके लिए नीम से बना नेचुरल टुथपिक इस्तेमाल करें.

6. कई बार दांतो की गंदगी टूथपिक से साफ नहीं होती इसके लिए आप अच्छी क्वालिटी के डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

7. महीने में एक बार अच्छे डेंटिस्ट से अपने दांतों की जांच कराएं इससे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है.

8. बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म खाने से बचें, इससे दांतों में झनझनाहट पैदा हो सकती है.

9. सॉफ्ट ड्रिंक्स या सोडा भी दांतों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं इसके सेवन से परहेज करना बेहतर है.

10. अगर आपको पान, गुटखा या खैनी खाने की आदत है तो आज ही इनसे तौबा कर लें, क्योंकि ये मुंह के कैंसर का कारण बन सकता है.

यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. BPS NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Hormuz पर USA और European देशों में पड़ी दरार? Trump बोले- NATO ज़रूरत पर साथ नहीं देता | 'कुछ दिन पहले कोडिन भाई आए थे कालीन भाई के बाद... OTT पर गांजा गंज भी बन जाए', अखिलेश यादव का सरकार पर तंज | US-Iran Ceasefire पर फारूक अब्दुल्ला की PM Modi से अपील, West Asia में शांति के लिए भारत निभाए बड़ा रोल | Power Crisis की अटकलों पर सरकार का Full Stop, कहा- देश में कोयले का भरपूर स्टॉक, नहीं जाएगी बिजली
Advertisement ×