भाजपा नेताओं की फोटो के साथ छेडछाड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक व्यक्ति को प्रदेश के भाजपा नेताओं की फोटो में छेड़छाड़ कर अपनी तस्वीर लगाने और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उप्र एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, हमने गाजीपुर के संजय राय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वह दिल्ली में रहता था और उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं की फोटो में छेड़छाड़ कर उनके साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करता था। उसने कई लोगों को ठगा भी था। एसटीएफ की टीम ने राय को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के मीडिया सेल का एक ट्वीट साझा किया जिसमें इशारा किया गया है कि राय के भाजपा नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×