इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था मरीज, ऑपरेशन के नाम पर डॉक्टर ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने एक व्यक्ति का हर्निया का ऑपरेशन किया, लेकिन उसने  उसका हाइड्रोसील काटकर हटा दिया. आरोपी डॉक्टर का नाम  एआर श्रीवास्तव है. उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया है. इसके अलावा संचालक ब्रिज बिहारी चौधरी और नर्स सविता ठाकुर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है.

पीड़ित कमलेश महतो की पत्नी संगीता देवी ने सकरा थाना में तीनों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराया. थाना में दिए गए आवेदन में लिखा कि उन्हें जबरन बुलाकर ऑपरेशन किया और गलत ऑपरेशन करके हाईड्रॉसील काटकर हटा दिया. पूरे मामले पर सिटी एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तरफ से सकरा थाना में आवेदन दिया गया है. FIR दर्ज कर मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अस्पताल का नाम शिव शक्ति नर्सिंग होम है.  बीते 10 अप्रैल को सकरा वाजिद के रहने वाले कमलेश महतो का हॉर्निया का ऑपरेशन किया गया था.  नर्सिंग होम में हर्निया का इलाज तो ठीक से हुआ नहीं, बल्कि कमलेश की हाइड्रोसील ही काट कर हटा दिया है. इसकी वजह से मरीज की स्थिति बिगड़ गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×