भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के अंडरगार्मेंट पर मिला ‘स्पर्म’, समर सिंह का होगा DNA टेस्ट

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में अभी भी कई गुत्थी उलझी हुई है. उभरती हुई अभिनेत्री को आखिरकार ये खौफनाक कदम क्यों उठाना पड़ा. इस हाई प्रोफाइल मामले में जांच चल रही है. इस बीच सुसाइड केस में चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है. भोजपुरी अभिनेत्री के कपड़ों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. उनके अंडरगार्मेंट पर स्पर्म मिला है. जिसके बाद पुलिस आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है.

याद दिला दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांशा दुबे की लाश 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल के कमरे में मिली थी. उनकी मौत के बाद उनके कथित प्रेमी समर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. उनकी मौत के बाद कई सवाल अब भी ऐसे हैं जिनका जवाब अभी तक नहीं मिला है. एक्ट्रेस की मां ने यह भी आरोप लगाया था कि समर सिंह ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया था. मामले की जांच पड़ताल चल रही है.

आकांक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या के समय पहने गए कपड़ों की जांच में हुए खुलासे ने सभी को चौंका दिया है. आकांक्षा के अंडरगारमेंट्स में स्पर्म मिलने से जांच कर रही टीम भी पहले से ज्यादा सक्रिय हो गई है. इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के सामने आने के बाद आरोपी समर सिंह और संजय सिंह समेत चार और लोगों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा. इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से डीएनए टेस्ट की अनुमति मांगी है.

पुलिस आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह और अरुण पांडेय का डीएनए सैंपल लेकर आगे की जांच करेगी. एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और संजय सिंह जेल में हैं. आकांक्षा को आखिरी बार संदीप सिंह के साथ देखा गया था. सुसाइड से पहले एक्ट्रेस एक पार्टी से लौटी थीं, तभी संदीप सिंह उन्हें छोड़ने होटल आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×