5 राशि वालों धन वर्षा करने आ रहे ‘बुध’, देंगे करियर में तरक्‍की, बड़ा बैंक बैलेंस!

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर धन, बुद्धि, व्‍यापार पर बड़ा असर डालता है. 8 जुलाई 2023 को बुध गोचर करके कर्क में प्रवेश करने वाले हैं. बुध का कर्क में गोचर कुछ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. इन जातकों को नौकरी-व्‍यापार में सफलता मिलेगी. कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है. बुध 8 जुलाई की रात 12 बजे कर्क में प्रवेश करेंगे. आइए जानते हैं कि बुध गोचर किन राशि वालों को लाभ देने जा रहा है.

बुध गोचर इन राशि वालों को देगा लाभ 

वृषभ राशि: बुध का गोचर वृषभ राशि वालों को बहुत लाभ देगा. इन जातकों को अचानक बहुत सारा पैसा मिलेगा. आप अपने कारोबार में सफलता पाएंगे. कारोबार बढ़ेगा. नौकरी में तरक्‍की मिलेगी. पार्टनर से अच्‍छी बनेगी. वरिष्‍ठों से समर्थन मिलेगा.

कन्या राशि: बुध का गोचर कन्‍या राशि वालों को पर्याप्‍त पैसा दिलाएगा. आपको नई नौकरी मिल सकती है. कोई बड़ी इच्‍छा पूरी हो सकती है. विदेश जाने के योग हैं. परिवार में खुशी मिलेगी. स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छी रहेगी. लव लाइफ अच्‍छी रहेगी.

मकर राशि : मकर राशि वालों को बुध का गोचर कई मामलों में लाभ देगा. नए लोगों से मिलेंगे. उनसे भविष्‍य में लाभ होगा. सेहत बेहतर रहेगी. जीवनसाथी से अच्‍छी जमेगी. कई स्रोतों से धन मिलने के प्रबल योग हैं. परिवार में खुशी बढ़ेगी.

मीन राशि : बुध गोचर मीन राशि वालों की जिंदगी में सुनहरे दिन शुरू करेगा. आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी. आप अच्‍छा पैसा कमाएंगे. नए व्‍यापार में हाथ आजमा सकते हैं. शादी तय हो सकती है. निजी जीवन में कई सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. BPS NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×