कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना?…. जानें इस बार कितने पड़ेंगे सोमवार

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। यह पूरा महीना शिव आराधना, भक्ति और साधना के लिए समर्पित होता है। भक्त इस पूरे महीने में महादेव की कृपा पाने के लिए व्रत, पूजा और अभिषेक करते हैं। यदि आप भी सावन 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आप इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

सावन 2026 कब से शुरू हो रहा है?

उत्तर भारत में पंचांग के अनुसार सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से हो रही है। यह पावन महीना 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगा।

सावन 2026  कुल कितने सोमवार पड़ेंगे?

सावन के दौरान पड़ने वाले सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस बार सावन के पूरे महीने में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। इन तिथियों को आप अपनी डायरी में नोट कर सकते हैं।
पहला सावन सोमवार    3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार    10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार    17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार    24 अगस्त 2026

सावन मास का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में की गई भगवान शिव की पूजा सभी पापों का नाश करती है और मनोवांछित फल प्रदान करती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन सावन के महीने में ही हुआ था, जिसमें से निकले विष को भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया था। इसी विष के ताप को शांत करने के लिए देवताओं ने उन पर जल अर्पित किया था, तभी से सावन में शिवलिंग पर जल और अभिषेक की परंपरा चली आ रही है।

यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। BPS NEWS इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×