भाजपा की टिफिन बैठक – यूसीसी पर विपक्ष लोगों मे फैला रहा भ्रम

कानपुर। महासंपर्क अभियान के तहत रविवार को गोविंद नगर के राम प्रसाद त्रिपाठी धर्मशाला मे जूही मंडल की टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। सबने एक साथ भोजन किया। भोजन के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों का समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में भाजपाइयों ने एकजुटता का संदेश दिया।
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने कहा की समान नागरिक संहिता आज देश की जरूरत है ।सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार से इस पर कई बार विचार करने के लिए कहा है। परंतु विपक्ष अनावश्यक रूप से इस पर अल्पसंख्यकों को भ्रमित कर रहा है। एक देश, एक संविधान ,दो कानून नहीं रह सकते। यूसीसी से सबसे ज्यादा फायदा मुस्लिम वर्ग की महिलाओं को होगा।नाबालिग बच्चियों को कानून का संरक्षण मिलेगा जो अब तक नहीं मिलता था।श्रीमती गुप्ता ने बैठक में केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश की साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते हैं। इन्हीं के बल पर आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाए हैं और दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा जन कल्याण के अनेकों कार्य किए गए जा रहे हैं इसमें पीएम आवास, जन धन योजना, शौचालय योजना, अन्न योजना, नल जल योजना, किसान योजना, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि योजना समेत कई योजनाएं धरातल पर उतारी गई है। टिफिन बैठक में प्रमुख रूप से गौरव तिवारी, प्रकाश वीर आर्य, विकास दुबे,अनिल त्रिपाठी, अजीत सिंह, राजेश श्रीवास्तव, हरजिंदर पाल सिंह लांबा, राजेंद्र पाल सिंह जिंद्दी, पार्षद विद्या वर्मा, अनीता दीक्षित आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×