ड्राइवर बलवीर की मौत के दोषी को सजा दिलाने के लिए व्यापारी व ट्रांसपोर्टर ने पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। वाणिज्यकर विभाग परिसर में पंजाब के ड्राइवर बलवीर सिंह की मृत्यु के दोषी एफ आई आर में नामजद दोनो अधिकारियों को विभाग द्वारा निलंबित करके  गिरफ्तार करने और एफ आई आर में शामिल तीसरे अधिकारी को भी अभियुक्त बनाने की मांग के लिए व्यापारी व ट्रांसपोर्टर पुलिस आयुक्त से मिले व ज्ञापन भी सौंपा ,पुलिस आयुक्त ने कहा जांच चल रही है कार्यवाही होगी
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में यू पी मोटर ट्रांसपोर्ट एसो के मंत्री यतीश सिंह, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर वरिष्ठ महामंत्री रोशन गुप्ता, महामंत्री महेश सोनी, युवा अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी,संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शुक्ल, युवा महामंत्री पंकज कुशवाहा, टास्क फोर्स संयोजक पवन गौड, वरिष्ठ मंत्री जय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल वहीद, शरद मिश्र, मोहित तिवारी, अनुज त्रिपाठी, गगन सोनी, गगन सोनी, जितेन्द्र शाक्य, मनीष वसंदानी, राकेश गुप्ता आदि वाणिज्यकर विभाग परिसर में पंजाब के ड्राइवर बलवीर सिंह की मृत्यु के दोषी एफ आई आर में नामजद दोनो अधिकारियों को विभाग द्वारा निलंबित करके  गिरफ्तार करने और एफ आई आर में शामिल तीसरे अधिकारी को भी अभियुक्त बनाने की मांग के लिए व्यापारी व ट्रांसपोर्टर पुलिस आयुक्त बी पी जोगदंड से उनके कार्यालय में मिले और ज्ञापन भी सौंपा।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने पुलिस आयुक्त बी पी जोगदंड से कहा कि  दिनांक 20/21 जुलाई 2023 को वाणिज्यकर विभाग(स्टेट जी एस टी) के अधिकारियों संयुक्त आयुक्त पारस नाथ यादव व अमित मोहन द्वारा ई वे बिल व टैक्स इनवॉइस जारी की हुई कानपुर से पंजाब जा रही एक स्क्रैप लदी ट्रक की जांच की गई जिसे शक के आधार पर वाणिज्यकर विभाग लखनपुर ले जाया गया।
वाणिज्यकर परिसर में कई ट्रकों के खड़े होने के कारण ये गाड़ी परिसर के बाहर खड़ी की गई।
गाड़ी रोक जाने के समय व विभाग द्वारा गाड़ी ले जाने पर कार्यालय में पंजाब के रहने वाले गाड़ी के ड्राइवर बलवीर सिंह ने कर्मचारियों व अधिकारियो को बताया कि मेरे बेटे की मृत्यु हो गई है गाड़ी परिसर के बाहर खड़ी है जल्दी जांच कर लो और मुझे गाड़ी लेकर जाने दीजिए लेकिन विभाग में गाड़ी ले जाने के दो दिन से अधिक समय लगभग 60 घंटे बाद दिनांक 23 जुलाई को ड्राइवर को विभाग के अधिकारी ने फोन मिलाया ड्राइवर का फोन न उठने पर गाड़ी में विभाग के अधिकारी द्वारा जाकर देखा गया तो ड्राइवर बलवीर सिंह मृत अवस्था में पड़े थे उन्हें लाला लाजपतराय अस्पताल (हैलट अस्पताल )ले जाया गया वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
पंजाब के ड्राइवर बलवीर सिंह के पुत्र गोविंद ने 24 जुलाई को कानपुर आकर अपने पिता के पोस्टमार्टम के उपरांत कल्याणपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर स्वयं एफ आई आर दर्ज करवाई और अपने पिता द्वारा उनके बेटे की मृत्यु की जानकारी वाणिज्यकर विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को देने की पुष्टि भी की ।
आगे कहा कि पंजाब के ड्राइवर बलवीर सिंह की मृत्यु के दोषी उनके पुत्र गोविंद द्वारा दर्ज कराई गई एफ आई आर में नामजद दोनो अधिकारियों अमित मोहन व पारसनाथ यादव को विभाग द्वारा निलंबित करके गिरफ्तार किया जाय और ड्राइवर के पुत्र द्वारा दर्ज कराई गई एफ आई आर में शामिल तीसरे अधिकारी महेंद्र विक्रम सिंह को व अन्य दोषियों को भी अभियुक्त बनाने के साथ इनकी गिरफ्तारी भी जल्द की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'शिवपाल यादव ने कहा था सपा चोरों और माफियाओं की पार्टी बन गई है', ओपी राजभर का बड़ा दावा, कहा- अखिलेश चाचा को बाहर करके CM बने थे | जिस बेगूसराय गैंगरेप कांड से कांप गया बिहार, उसमें अब DIG का एक्शन, लापरवाही बरतने वाले SHO को किया सस्पेंड | नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डेढ़ साल के मासूम का हुआ था अपहरण, पुलिस ने किया बदायूं से बरामद, 8 गिरफ्तार | दिल्ली-NCR की सड़कों से पुरानी बसों और ट्रकों का होगा सफाया, टाटा मोटर्स और मोदी सरकार के बीच हुई बड़ी डील
Advertisement ×