अब बड़े पर्दे पर दिखेगी सीमा-सचिन की लव स्टोरी, इस नाम से रजिस्टर्ड करवाया फिल्म का टाइटल

पाकिस्तान से भागकर अपने 4 बच्चों के साथ प्रेमी सचिन मीणा से मिलने भारत पहुंची सीमा हैदर का अब तक न तो पासपोर्ट का वेरिफिकेशन हो पाया है और ना ही उसके कागजात वेरिफाई होकर पाकिस्तान से वापस आए हैं. इसके बावजूद सीमा हैदर और सचिन सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले जिस प्रोड्यूसर ने सीमा हैदर और सचिन को ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ में काम करने का ऑफर दिया था. अब वही प्रोड्यूसर अमित जानी इनकी प्रेम कहानी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म का नाम रखा गया है “कराची टू नोएडा”

अमित जानी ने रजिस्टर करवाया टाइटल

जानकारी के मुताबिक अमित जानी ने “कराची टू नोएडा” फिल्म के लिए टाइटल भी बाकायदा रजिस्टर्ड करवा लिया है. “ए टेलर मर्डर स्टोरी” बनाने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी ने सीमा और अंजू की लाइफ स्टोरी पर फिल्म बनाने का काम शुरू कर दिया है. कहा जा रहा है कि जल्द ही सीमा हैदर पर फिल्म “कराची टू नोएडा” का थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया जाएगा.

वैकल्पिक टाइटल भी करवाया गया बुक

अमित जानी ने बताया है कि अंजू के जीवन पर बनने वाली फ़िल्म के लिए एक अन्य टाइटल ‘मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है’ को भी बुक करवाया गया है. इसके अलावा पालघर की संतों की हत्या पर भी ‘मॉबलिंचिंग’ के नाम से वेब सीरीज टाइटल को बुक किया गया.

फिल्म हिट होने की जताई उम्मीद

उन्होंने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि सीमा और सचिन की कहानी जब रूपहले पर्दे पर आएगी तो लोग इसे बड़े चाव से देखेंगे. इसीलिए पहले सीमा को फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया गया और अब उसकी रीयल लाइफ को रील लाइफ में बदलने का काम भी जल्द होने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×