नूंह हिंसा : पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो संदिग्ध दंगाइयों को पकड़ा

हरियाणा के नूंह में पिछले हफ्ते हुई सांप्रदायिक झड़पों में शामिल दो संदिग्ध दंगाइयों को पुलिस ने मामूली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुठभेड़ बुधवार देर रात नूंह जिले के तावड़ू इलाके में साखो गांव की पहाड़ी के पास हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे और उनमें से एक के पैर में गोली लगने से वे गिर गए। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है और ऐसी खबरें हैं कि कुछ लोग अरावली की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि अपराध अन्वेषण एजेंसी (सीआईए) के तावड़ू प्रभारी, निरीक्षक संदीप मोर को बीती रात सूचना मिली कि दो संदिग्ध आरोपी राजस्थान से तावड़ू होते हूए नूंह आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने सिलखो पहाड़ी के पास छापेमारी की तो आरोपियों ने बाइक से भागने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई जिससे दोनों गिर गए और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान ग्वारका गांव निवासी मुनफेद और सैकुल के रूप में हुई। पैर में गोली लगने से घायल मुनफेद को इलाज के लिए नलहर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तावड़ू के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मुकेश कुमार ने कहा, “दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनमें से एक का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आगे की जांच चल रही है।” पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से चार से पांच गोलियां दागी गईं। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×