‘देवरा’ में बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे सैफ अली खान…..फिल्म का फर्स्ट लुक जारी….! 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक कोरताला शिवा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवरा’ में अभिनेता सैफ अली खान ‘भैरा’ के किरदार में बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे। पिछले दिनों उनके जन्मदिन के अवसर पर  जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया पर उनके  लुक को रिवील किया। आधिकारिक पोस्टर में सैफ अली खान शांत पानी और पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में खड़े नज़र आ रहे हैं। निश्चित रूप से ‘देवरा’ प्रशंसकों के लिए एक बड़ा आश्चर्य बनकर सामने आया है। ‘देवरा’ से सैफ अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘देवरा’ का फर्स्ट लुक देखते ही देखते वायरल हो गया है। फिल्म ‘देवरा’ में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और प्रकाश राज मुख्य रोल में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 5 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×