फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। बेकनगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पासपोर्ट अधिनियम और धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी हफीजुर रहमान उर्फ अब्दुल हमीद को गिरफ्तार किया।आरोपी की उम्र करीब 42 वर्ष बताई गई है और वह जाजमऊ क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने नाम से दो पासपोर्ट बनवाए थे।दोनों पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि और नाम दर्ज होने की बात सामने आई है। जांच में आरोपी के वर्ष 1997 से 2006 तक कई बार विदेश यात्रा करने की जानकारी भी सामने आई।

मामले में थाना बेकनगंज में मु0अ0सं0 103/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मकबरा शहीद के पास से आरोपी को दबोचा। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट बनवाने वालों में हड़कंप मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती
Advertisement ×