- सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति एवं शंकर सेना ने की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
कानपुर। काकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा दिए गए कथित सनातन विरोधी बयानों एवं कृत्यों के विरोध में बुधवार को ‘सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति’ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन किया कार्यक्रम के दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय द्विवेदी ने कहा, “सनातन धर्म, हिंदू धार्मिक परंपराओं, देवी-देवताओं एवं आस्थाओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी या गतिविधि समाज की धार्मिक भावनाओं को गंभीर रूप से आहत करती है ऐसे बयानों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” वहीं, उपाध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए।
लेकिन इसके साथ ही धार्मिक आस्थाओं एवं सामाजिक सद्भाव की मर्यादा का पालन भी अति आवश्यक है कार्यक्रम संयोजक आकाश ठाकुर ने प्रशासन से मांग की कि अभिजीत दीपके से संबंधित बयानों एवं गतिविधियों की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए प्रदर्शन में मौजूद शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा ने अपने संबोधन में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “सनातन धर्म और हमारी धार्मिक आस्थाओं पर आघात करने का प्रयास करने वाले तत्वों को अब बख्शा नहीं जाएगा अगर प्रशासन समय रहते ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं करता है, तो शंकर सेना भी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी समाज का धार्मिक व सामाजिक वातावरण बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती समिति की मुख्य मांगें अभिजीत दीपके से संबंधित बयानों एवं गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जांच में कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
धार्मिक आस्थाओं के संबंध में आपत्तिजनक वक्तव्यों पर प्रशासन द्वारा तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं, कानपुर में धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रभावी व ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ज्ञापन पर प्रशासन द्वारा की गई अब तक की कार्रवाई से समिति को अवगत कराया जाए समिति ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्तिगत वैमनस्य के कारण नहीं, बल्कि आपत्तिजनक बयानों के विरुद्ध लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराने के उद्देश्य से है इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से समिति के महामंत्री गोपाल दीक्षित, मंत्री रवि शंकर तिवारी, शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा, पार्षद विद्या वर्मा, रजत मिश्रा, अंशु बाजपेई और अर्पित अवस्थी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संयोजन आकाश ठाकुर, आकाश सिंह गौर और अंशु बाजपेई द्वारा किया गया।
