देखते रह गए पुतिन, लूना से पहले चांद के दरवाजे पर चंद्रयान!

जिसका देश को था इंतजार आखिर वो घड़ी आ ही गई। पिछले एक महीने से जिस खबर के आने का लगातार इंतजार है। चंद्रयान 3 की एक-एक जानकारी पर पूरे देश की निगाहे थी। वहीं चंद्रयान अब बस कुछ ही दिन इतिहास रचने से दूर है। लगातार अपनी एक-एक मंजिल को पार कर आगे बढ़ता चंद्रयान अब चांद के कितने करीब पहुंच चुका है, इसका अपडेट इसरो की ओर से लगातार दिया जा रहा है। बताया कि एक और अहम पड़वा चंद्रयान 3 ने पार कर लिया है। चंद्रयान 3 अब चांद की सतह से केवल 100 किलोमीटर की दूरी पर है। चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर को चांद के सतह पर उतरने की आखिरी 100 किलोमीटर की यात्रा खुद करनी है। उसे अपने इंजनों यानी थ्रस्टर्स का इस्तेमाल करके अपनी गति धीमी करनी है। साथ ही ऊंचाई भी कम करनी है। 17 अगस्त यानी आज ही के दिन दोपहर 1 बजे के करीब विक्रम लैंडर अपने प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया है।

धरती से रवाना हुआ चंद्रयान 3 अपने 40 दिन के सफर में से 33 दिन पूरे कर चुका है। 21 तारीख लूना 25 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की तारीख बताई जा रही है। लूना 25 का मिशन लाइफ करीब 1 साल का है। जबकि भारत के चंद्रयान 3 का मिशन लाइफ करीब 14 दिन का है। लूना 25 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के लिए छोटा रास्ता अपनाया है। इस रास्ते के बारे में दुनिया की किसी भी अंतरिक्ष एजेंसी को नहीं मालूम है। लूना 25 रूस के लिए बहुत अहमियत रखता है।

अपने सोयुज रॉकेट से लॉन्च किए गए लूना-25 को अधिक सीधे प्रक्षेपवक्र के कारण चंद्रमा तक अपनी यात्रा में चंद्रयान-3 की तुलना में कम समय लगा है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, यह लूना-25 क्राफ्ट के हल्के पेलोड और अधिक ईंधन भंडारण के कारण संभव हुआ। जबकि लूना 25 का लिफ्ट-ऑफ द्रव्यमान केवल 1,750 किलोग्राम है, चंद्रयान -3 का कुल वजन 3,900 किलोग्राम है, जिसमें लैंडर मॉड्यूल का वजन 1,752 किलोग्राम और प्रणोदन मॉड्यूल का वजन 2,148 किलोग्राम है। चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण यान – प्रक्षेपण यान मार्क-III (एलवीएम3) – भारत का सबसे भारी रॉकेट है, लेकिन इतना शक्तिशाली नहीं है कि मिशन को चंद्र सतह के सीधे रास्ते पर ले जा सके। अखबार ने कहा कि इसमें ईंधन का भंडार कम है, जिसके कारण अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा तक एक घुमावदार रास्ता अपनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×