Packed Fruit Juice में मौजूद Added Sugar आपके लिए क्यों है खतरनाक? पीने से पहले जरूर सोच लें

फ्रूट जूस को आमतौर पर एक हेल्दी च्वाइस समझा जाता है, लेकिन मार्केट में मिलने वाले पैक्ड फ्रूट जूस थोड़े अलग होते हैं. इसमें मिठास लाने के लिए एडेड शुगर और कई दिनों तक स्टोर करने के लिए प्रिजरवेटिव्स भी मिलाए जाते हैं. एडेड शुगर सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छे नहीं होते. खासकर छोटे बच्चे इसे काफी पसंद करते हैं, लेकिन इससे कई परेशानियां पैदा हो सकती है.

एडेड शुगर से होने वाल बीमारियां

ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में कार्यरत मशहूर डाइटीशियन आयुषी यादव ने बताया कि पैक्ड फ्रूट जूस में मौजूद एडेड शुगर से एक नहीं कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.

1. डायबिटीज
2. दिल से जुड़ी बीमारियां
3. डिमेंशिया
4. अल्जाइमर डिजीज
5. कोलोन कैंसर
6. हाई बल्ड प्रेशर
7. हाई कोलेस्ट्रॉल
8. किडनी डिजीज
9. लिवर डिजीज
10. मोटापा
11. पैंक्रियाटिक कैंसर
12. रेटिना डैमेज
13. मसल्स प्रॉब्लम्स
14. नर्व डैमेज
15. दांतों में सड़न
16. सूजन
17. स्किन एजिंग

घर मे ही जूस निकालकर पिएं
डाइटीशियन आयुषी यादव के मुताबिक बेहतर ये है कि फल को उसकी असली शक्ल में ही खाएं, लेकिन अगर आपको लिक्विड डाइट पीने की मजबूरी है, तो ऐसे में 100 फीसदी असली फलों का जूस पिएं वो भी बिना चीनी मिलाए, तभी आप इसके पूरे फायदे उठा पाएंगे तो सेहत को भी नुकसान नहीं होगा. इस बात की कोशिश करें कि जूस अपने घर में निकाले. जूस शॉप से ताजे फलों का रस पिएंगे तो आपका जरूर हाइजीन की फिक्र होगी.
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मक़सद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×