शाहरुख खान की फिल्म “जवान” का धमाकेदार ट्रेलर हुआ जारी

निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की नवीनतम प्रस्तुति ‘जवान’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। दिखने में स्टर्निंग और दिल जीतने वाला ट्रेलर एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करता है, जो ‘जवान’ के लिए बड़े स्क्रीन पर पहली बार इतिहास रचने की दिशा में अग्रसर है। इसके गानों ने सभी को इस रोमांचक एक्शन फिल्म के अलग अलग रंगों से रूबरू कराया, हर नोट शाहरुख खान के चुंबकीय आकर्षण के साथ रेसोनेट करता है। लेकिन यह ट्रेलर ही था जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं और फैन्स बस इसे देखने के लिए उत्साहित थे। ऐसे में अनगिनत प्रशंसकों की मांगों को पूरा करते हुए फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर जारी होने के बाद शाहरुख खान के फैंस काफी उत्साहित हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ‘जवान’ 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आपदाओं की गिरफ्त में नेपाल... भीषण बाढ़ से तबाह नेपाल अभी रेस्क्यू में ही जुटा है, तो चीन ने दे दी झील फटने की अगली चेतावनी .. Delhi Police ने Cyber Fraud गिरोह का किया पर्दाफाश, 50 मोबाइल फोन जब्त| नेपाल जलप्रलय में बढ़ता जा रहा मृतकों का आंकड़ा, बाढ़ में अब तक 359 लोगों की मौत, 910 लोग लापता; रेस्क्यू जारी ......... AIMIM 'वोटकटवा' नहीं, 2027 UP Election में कई MLA जीतेंगे: Owaisi का ऐलान | CM योगी के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के ऐलान की मायावती ने की तारीफ, लेकिन पेपर लीक पर उठाए सवाल ... TMC ने West Bengal में कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप, पूछा राष्ट्रपति शासन क्यों नहीं? | बिहार में टला बाढ़ का खतरा! पानी से अब कोई दिक्कत नहीं, हेलीकॉप्टर से प्रभावित जिलों का दौरे करने के बाद बोले CM सम्राट चौधरी ..... Suvendu ने कुशल पेशेवरों से बंगाल लौटने की अपील की, IT क्षेत्र में देंगे अवसर
Advertisement ×