पैसेंजर ट्रेन में महिला कांस्टेबल से रेप     

# सावन झूला मेला में ड्यूटी के लिए जा रही थी अयोध्या                     

# खाकी वर्दी पर लगा बदनुमा दाग

सुल्तानपुर। महिला कांस्टेबल सुल्तानपुर से अयोध्या सावन मेले में ड्यूटी के लिए ट्रेन से जा रही थी कि उसकी आंख ट्रेन में लग गई और ट्रेन अयोध्या से आगे बढ़कर मनकापुर पहुंच गई जब उसकी नींद खुली तब उसने देखा की ट्रेन मनकापुर पहुंच गई है तो तुरंत इस ट्रेन से वह वापस अयोध्या ड्यूटी के लिए आ रही थी तभी ट्रेन के अंदर कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ दरिंदगी कर दी और बुरी तरह मार कर घायल कर दिया सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला कांस्टेबल के साथ रेप के मामला भी संज्ञान में आ रहा है जख्मी हालत में  महिला कांस्टेबल को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी मौत से  जूझ रही है ऐसी वारदात ने एक बार फिर निर्भया कांड की याद ताजा कर दी इस  घिनौने कृत से आम जनमानस स्तब्ध है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहा है अगर प्रदेश में महिला सिपाही ही  सुरक्षित नहीं है तो आमजनमानस कैसे सुरक्षित रहेगा बताया जाता है पीड़ित महिला कांस्टेबल जनपद में पुलिस सहायता केंद्र में तैनात थी और इस संबंध में जब सुल्तानपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहा की एसपी जीआरपी से  लगातार संपर्क साधा जा रहा है और जनपद की पुलिस द्वारा उनका पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
"खून का बदला लेंगे", पिता के अंतिम संस्कार के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला बयान, इंतकाम लेने की खाई कसम | 'बीजेपी को हराने का ठेका मुसलमानों ने ले लिया है?', मुस्लिम नेताओं की बैठक को लेकर बोले मौलाना रशीदी; अखिलेश-ओवैसी को भी लपेटा | "हजारों मिसाइलें तैयार, पूरे इलाकों को तबाह कर देंगे", Donald Trump ने फिर दी ईरान को धमकी | पहले युवराज मेहता और अब आर्यन, नोएडा में 'लापरवाह' सिस्टम का शिकार हुआ एक और इंजीनियर; खुले नाले में गिरकर मौत; मां-बाप का था इकलौता बेटा
Advertisement ×