सास ने की पुलिस से शिकायत, बहू ने कहा- यार कहना छोड़ दूंगी लेकिन गुटखा खाना नहीं

सास बहू के झगड़ों के किस्से आपने खूब सुने होंगे. यूपी के आगरा में सासू बहु के झगड़े का एक मामला खासा चर्चित हो रहा है. यहां एक सास ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बहू हर किसी यार कहकर बात करती है और गुटखा खाकर जगह-जगह थूकती है. यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पंहुचा तो पुलिस और काउंसलर ने सास-बहू की बात सुनी. सास अपने साथ गुटखे का रैपर लेकर पहुंची थी.

सास ने अपनी शिकायत में कहा है पांच महीने पहले उसके बेटे की शादी हुई थी. बहू जब से घर में आई है हर किसी से यार करके बात करती है. इसके अलावा उसके गुटखा खाने की भी आदत है. इतनी ही नहीं वह कहीं भी गुटका खाकर थूक देती है.

सास ने पुलिस की ये अपील
सास का कहना है कि उसने बहू से कई बार इन दोनों आदतों को छोड़ देने को कहा लेकिन बहू पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. सास ने पुलिस से अपील की कि वह उसकी बहू को समझाए कि वह लोगों को यार कहना और गुटखा खाना छोड़ दे.

बहू ने मान ली बात लेकिन…
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक जब पुलिस और काउंसलर ने बहू से बात की तो उसने गुटखा खाने की बात स्वीकार कर ली. बहू ने यह भी मान लिया कि अब वह किसी से यार कहकर बात नहीं करेगी. अपनी आदत में सुधार करेगी. हालांकि बहू ने गुटखा खाने छोड़ने से साफ इनकार कर दिया. लेकिन उसने कहा कि वह गुटखा खाकर यहां-वहां नहीं थूकेगी . पुलिस और कांउसर ने दोनों का पक्ष सुनने के बाद सास और बहू को अगली तारीख पर पेश होने के लिए कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×