101 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द

कानपुर। संयुक्त पुलिस कार्यवाही में दक्षिण जोन सर्विलांस टीम एवं समस्त थानों पर नियुक्त CEIR पोर्टल टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस टीम द्वारा कुल 101 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत ₹27,88,000/- (लगभग 27 लाख 88 हजार रुपये) है, बरामद किए गए। ये मोबाइल फोन जनपद कानपुर नगर, अन्य जनपदों एवं राज्यों से संबंधित थे।

बरामद सभी 101 मोबाइल फोन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर स्वामियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

उक्त सराहनीय कार्यवाही CEIR पोर्टल पर उपलब्ध ट्रेसेबिलिटी के आधार पर दक्षिण जोन सर्विलांस टीम एवं समस्त थानों की CEIR टीम द्वारा निरंतर प्रयास एवं आपसी समन्वय से संपन्न की गई। पुलिस की इस कार्यवाही से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी... |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×